बीएचयू आर्ट फैकल्टी के पत्रकारिता व जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने नौ मई 2019 को कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज और उसके निजी सहायक चंदन बरोई समेत आठ लोगों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
धोखाधड़ी और कूटरचित मामले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर समेत दो अन्य के खिलाफ लंका पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करा दिया है। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ समन भी जारी किया है। यह मुकदमा बीएचयू के शिक्षक ने ही कूटरचित, धोखाधड़ी मामले में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बीएचयू आर्ट फैकल्टी के पत्रकारिता व जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने नौ मई 2019 को कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज और उसके निजी सहायक चंदन बरोई समेत आठ लोगों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि प्रो. पंकज ने उनके खिलाफ कूटरचना कर बैकडेट में फर्जी पत्र जारी दिखाकर साजिश के तहत जांच कमेटी गठित करा दी। हालांकि विवि की ओर से गठित जांच समिति ने इसे फर्जी पाया। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद पुलिस ने प्रोफेसर कुमार पंकज और चंदन बोराई के यहां समन जारी कराया।