फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का काशी में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल का सोमवार को कछवा बाजार में व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कछवा रोड युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ग्रामीणों व व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती से वंचित 18 हजार अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस उन पर लाठी बरसा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन करने की अपील की। इस अवसर पखंडी बिंद, अमरनाथ यादव, रितेश केसरी, कमालुद्दीन, प्रेमचंद जायसवाल, दशरथ यादव, मोहन गुप्ता, पुजारी बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें