महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 205 रुपये की फीस देनी होगी। इसके अलावा प्रैक्टिकल विषयों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगेगा। विवि प्रशासन ने बताया कि आगामी कक्षा में प्रवेश इस शर्त के साथ दिया जाएगा कि छात्र ने पिछले साल की पूरी फीस जमा किया हो।