फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Court News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में विजय मिश्र की हुई पेशी, अब 29 को सुनवाई

Thu, 15 Sep 2022 04:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को वारणसी के जैतपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में विजय मिश्र की आज पेशी हुई। 
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट परिसर में पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और जानलेवा हमला के के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की पेशी गुरुवार को वाराणसी कोर्ट में हुई। आगरा जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय मिश्र  को एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्जवल उपाध्याय की अदालत में पेश किया गया। मामले में विजय मिश्र पर आरोप तय होना था। लेकिन अन्य आरोपियो के पेश नहीं होने के आरोप तय नहीं हो सका। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 29 सितंबर तय कर दी। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा।

विज्ञापन


इस मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होना है। फिर पत्रावली विचारण के लिए सत्र अदालत को सौंपी जानी है। पूर्व विधायक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को वारणसी के जैतपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बाहुबली विधायक विजय मिश्र के परिजनों और तीन बेटियों, दामाद सहित 14 लोगों ने घर पर आकर मुकदमा वापस लेने, समझौता के उद्देश्य से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें