वाराणसी। 33 केवी उपकेंद्र दौलतपुर से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार को दो घंटे बिजली गुल रहेगी। अखता गांव, भक्ति नगर, बजरंग नगर, विश्वनाथपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। 33 केवी का केबल चढ़ाया जाएगा। इसी तरह 33/11 केवी आईडीएच कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में जर्जर एबीसी बदले जाएंगे। इसके चलते अमरपुर, लाटभैरव, सरैया, बटलोहिया, पुरानापुल, शैलपुत्री में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। ब्यूरो