फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर हमला 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामू गुप्ता के ऊपर मनबढ़ों ने रविवार की शाम पुलिस की मौजूदगी में हमला कर दिया। पथराव में रामू गुप्ता घायल हो गए। फूलपुर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। छह आरोपियों और 5 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित कृष्ण कुमार उर्प रामू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिंडरा के ग्राम प्रधान कमलेश सोनकर की ओर से असिला पुरवे यादव बस्ती में खड़ंजा का कार्य कराया जा रहा है। शाम के समय गांव के कुछ मनबढ़ों द्वारा खडं़जा उखाड़ा जा रहा था और कार्य बंद करवा दिया था। गांव में जब पहुंचा तो आरोपियों ने तुरंत हमला कर दिया। ईंट पथराव शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर फूलपुर मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ उनसे भी उलझ गए। बाद में धमकी देते हुए सभी भाग निकले।
फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित रामू की तहरीर पर बबलू यादव, लालमन यादव, विजय यादव व रामशंकर यादव, विनोद यादव, जयप्रकाश यादव के अलावा 5 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। देर शाम तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। खड़ंजा को मनबढ़ लगने नहीं दे रहे थे और जब पुलिस पहुंची तो सभी ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें