फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 26 मुकदमे के हैं आरोपी

Sun, 03 Jan 2021 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय का एक शस्त्र लाइसेंस वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निरस्त कर दिया है। वे 26 मुकदमों के आरोपी हैं और लाइसेंस जारी होने के बाद उन्होंने शस्त्र नहीं खरीदा था। इसी को आधार मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। उधर, पूर्व विधायक ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, असलहा के लाइसेंस धारकों की समीक्षा प्रशासन की ओर से की जा रही है और मुकदमों के आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर से पूर्व विधायक अजय राय को नोटिस दिया गया था। इसमें उन पर 26 मुकदमों का आरोप था। सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि जारी लाइसेंस पर पूर्व विधायक ने असलहा नहीं खरीदा था।


इन्हीं तथ्यों के आधार पर उनका पिस्टल लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इस आदेश की प्रति प्रभारी निरीक्षक चेतगंज और प्रभारी अधिकारी आयुध को भेजकर कार्रवाई के अनुपालन का निर्देश दिया गया है। उधर, पूर्व विधायक का कहना है कि मेरे ज्यादातर मुकदमों में न्यायालय ने बरी कर दिया है। इसका प्रमाण दिया गया था। इस आदेश पर उच्च स्तर पर अपील करूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें