सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मंगलवार को शहर भर में धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय अर्दली बाजार में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की अगुवाई में केक काटा गया। बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए गए। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने सोहर और लोकगीत भी गाए।
महानगर कार्यालय भेलूपुर में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने केक काटा। संचालन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया। इस अवसर पर बहादुर सिंह यादव, मनोज राय धूपचंडी, डॉ. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे। नेशनल इक्वल पार्टी के अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। सरैयां हाजी कटरा स्थित समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष डाॅ. दिलशाद अहमद सिद्दीकी ने केक काटकर पौधरोपण किया। कैंट परेड कोठी स्थित होटल में सपा पार्षद दल के नेता हारून अंसारी और हरीश सिंह की अगुवाई में केक काटा गया। बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर, वरिष्ठ नेता वरुण सिंह आदि ने वृद्धाश्रम दुर्गाकुंड में राहत सामग्री का वितरण किया। धर्मेंद्र यादव, लालबाबू सोनकर ने शिवपुर में पीडीए पौधरोपण किया। पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल में दवा और मिठाई बांटी गई। स्कूलों में 100 बच्चों को कापी कलम दी गई।
गंगा किनारे रेत पर उकेरी अखिलेश यादव की आकृति
किशन दीक्षित की अगुवाई में गायघाट के सामने गंगा किनारे रेत पर समाजवादी युवजन सभा ने अखिलेश यादव की लाल टोपी पहने आकृति उकेरी। इसमें साइकिल का प्रतीकात्मक संदेश ''''''''सुनहरा कल, लाएगी साइकिल'''''''' भी उकेरा गया था। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई में 52 लीटर दूध से गंगा अभिषेक किया गया।