फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में घुसा पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़कर डैम में छोड़ा 

Mon, 30 Mar 2020 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पकड़ा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में घर में पांच फीट का मगरमच्छ दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।

विज्ञापन


जिले के हलिया वन रेंज के कटाई गांव निवासी रमाकांत मवेशियों के अचानक आवाज करने पर टार्च लेकर घर के सामने बंधे मवेशियों को देखने के लिए निकले। टार्च की रोशनी घर के बाहर पड़ी तो घर के सामने मगरमच्छ को घूमते देख होश उड़ गए।

गृहस्वामी की आवाज पर अगल-बगल के लोग इकट्ठा होकर मवेशियों की सुरक्षा को देखते हुए मगरमच्छ के ऊपर बोरा फेंक कर घेर लिया। गृहस्वामी ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन्य जीव रक्षक संतोष कुमार सिंह, श्रवण कुमार संत, राणा प्रताप सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित अदवा जलाशय में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ के वनकर्मियों के द्वारा अदवा डैम में छोड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि घर के सामने बांधे गए पशुओं की छटपटाहट एवं आवाज सुनकर गृहस्वामी की नींद खुल गई, वरना मगरमच्छ बंधे हुए पशुओं को अपना निवाला बना लेता।

वन रेंज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि रविवार देर रात लगभग एक बजे कटाई गांव की बस्ती में घुसे पांच फीट के मगरमच्छ को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित पकड़कर अदवा जलाशय में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ बेलन नदी से निकलकर गांव में भटकते हुए पहुंच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें