फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार में उपचार की बात कह कर मांगने लगे 50 हजार, विरोध करने पर विदेशी युवती के साथ मारपीट

Fri, 30 Mar 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कनाडा की युवती के साथ हॉस्पिटल में मारपीट, बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतिथि देवो भव: की परंपरा काशी में एक बार फिर कलंकित हुई। ताजातरीन मामला कनाडा से आई युवती मैडिसोन पीचू से जुड़ा हुआ है। कनाडा की युवती उल्टी-दस्त से पीड़ित हुई तो ककरमत्ता स्थित पापुलर हॉस्पिटल में भर्ती हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उससे दुर्व्यवहार कर 60 हजार रुपये न देने पर मारपीट कर बंधक बना लिया। सौ नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पहुंची पीआरवी के पुलिसकर्मी कनाडा की युवती को भेलूपुर थाने ले गए।

युवती के तहरीर पर गुरुवार को पापुलर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एके कौशिक के खिलाफ सदोष अवरोध और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कनाडा की मैडिसोन अपने दोस्तों के साथ भारत भ्रमण पर आई हुई है। इसी क्रम में वह कुछ दिनों पूर्व बनारस आई। भेलूपुर थाने पर अपने दोस्त एंड्रयू के साथ पहुंची कनाडा की युवती ने बताया कि मंगलवार की रात उसके पेट में दर्द हुआ और उल्टी-दस्त शुरू हो गई तो वो पापुलर हॉस्पिटल पहुंची।

डॉक्टरों ने बताया कि उपचार में दस हजार रुपये खर्च आएगा और एडवांस के तौर पर पूरा पैसा जमा करा लिया। युवती का आरोप है कि गुरुवार को डिस्चार्ज होने के बाद उसे 50 हजार रुपये भुगतान करने को कहा गया।

युवती ने बताया कि उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया गया। हॉस्पिटल में हंगामा होने पर मौके से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी तो पीआरवी युवती को भेलूपुर थाने ले आई।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज विवेचना शुरू करा दी गई है। मामले में सीएमओ की भी मदद ली जाएगी और उनसे तकनीकी पहलू समझा जाएगा कि क्या बीमारी थी और उपचार में क्या खर्च आया। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वायरल हुआ मामला, लखनऊ और दिल्ली से ली गई जानकारी

- फोटो : अमर उजाला
कनाडा की युवती के साथ पापुलर हॉस्पिटल में मारपीट और बंधक बनाने का मामला गुरुवार को सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इसके चलते घटना के संबंध में प्रदेश सरकार के आला अधिकारियों के साथ ही पीएमओ के स्तर से भी जानकारी ली गई।

लखनऊ और दिल्ली स्तर से सक्रियता देख पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज करने में देरी नहीं की। वहीं, समूचे घटनाक्रम के संबंध में युवती की ओर से नई दिल्ली स्थित कनाडा के दूतावास के अधिकारियों को जानकारी दिए जाने की भी चर्चा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें