फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लगेज में छिपाकर बैंकॉक ले जा रहा था रेंडियर की सींग, वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी

Mon, 23 Mar 2026 10:46 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक के बैग से रेंडियर की सींग बरामद की गई। इस दौरान पूछताछ के लिए वन विभाग ने विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
रूस का नागरिक दमित्री ब्रेकिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के बैग से प्रतिबंधित रेंडियर की सींग बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। हालांकि वन विभाग की डीएफओ स्वाति ने बताया कि बरामद सींग रेंडियर की है।

विज्ञापन


रूस का नागरिक दमित्री ब्रेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से वाराणसी से बैंकॉक जाने वाला था। यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर शाम 6:05 बजे बैंकॉक पहुंचती है। प्रस्थान से पहले नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को यात्री के लगेज पर संदेह हुआ। 

इसे भी पढ़ें; UP Crime: वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियों समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन


एक्स-रे स्कैनिंग में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें सींग बरामद हुई। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वन विभाग के अनुसार रूसी नागरिक दमित्री ब्रेकिन को सींग फिनलैंड के उसके किसी दोस्त ने उपहार के रूप में दिया था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सीआईएसएफ ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद सींग को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में मामला वन्यजीव तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। 

अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत रेंडियर जैसे संरक्षित वन्यजीवों के अंगों का परिवहन और व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास यह सींग कहां से आया और इसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता है या नहीं। फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विदेशी यात्री से गहन पूछताछ के बाद आगे की जांच वन विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें