फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विदेशी महिला से होटल बुकिंग के नाम पर ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मॉरिशस की महिला ने होटल बुकिंग के नाम पर ठगी के मामले में तीन के खिलाफ लंका थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने पांच लाख की मानहानि और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। सैमुअल फूकरेओ स्ट्रीट, ओ-कुले, मॉरिशस की रहने वाली रीना रामदीन ने पुलिस को बताया कि 23 से 26 दिसंबर 2025 तक ब्लू ओम शिव गंगा रीवर व्यू संकटमोचन में ऑनलाइन बुकिंग की थी। Booking.com नामक एक प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त ऑनलाइन हॉस्पिटेलिटी से मॉरिशस से की गई थी। बुकिंग के बाद संपर्क किया तो एक व्यक्ति ने होटल का स्वामी बताते हुए अपना नाम विंध्य सागर बताया। साथ ही शर्त रखी कि अग्रिम भुगतान किए बिना कमरा बुक नहीं किया जाएगा। 17 अक्तूबर को 12,860 रुपये एसबीएम बैंक से विंध्य सागर के नाम भेजा गया। तीन दिन का स्टे और नाश्ता। साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट से पिकअप की सुविधा थी। कोलकाता से इंडिगो फ्लाइट से वाराणसी पहुंचने वाली थी, लेकिन उनका मोबाइल बंद हो गया। होटल की लिस्टिंग वेबसाइट से हटा दी गई थी। वाराणसी पहुंचने पर पता चला कि ऐसा कोई होटल नहीं है, जिसके बाद आपातकालीन रूप से वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे में होटल में बुकिंग और वाहन में 25,000 अतिरिक्त खर्च करना पड़ा। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें