वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को सरैयां वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों की सफाई व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्ग, पेयजल आपूर्ति, सीवर ओवरफ्लो, वाटर लीकेज और प्रकाश से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकि से देखा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। पेयजल और सीवर से संबंधित छोटी-छोटी तकनीकी कमियों को दुरुस्त करने, क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत योजना तैयार करने, खराब स्ट्रीट लाइट्स को तुरंत चालू कराने के निर्देश दिए। कहा कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी कार्यप्रणाली से नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। ब्यूरो