फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इस सीजन में पहली बार दृश्यता 200 मीटर, 17 दिन से लगातार प्रदूषण के यलो अलर्ट में बनारस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस अब दिनों दिन कोहरे की चपेट में चलता चला जा रहा है। सोमवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा घना कोहरा रहा। तड़के सुबह बाबतपुर इलाके के आसपास सबसे कम 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। वहीं ठंड भी बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। अनुमान है कि 48 घंटे में तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़क सकता है। हालांकि दोपहर होते ही गर्मी का एहसास होने लग रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा थमी रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अभी भी कोई मौसम सक्रिय नहीं है। वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो दिन में तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। आगामी सप्ताह कोहरा पड़ने की पूरी संभावना है।

बनारस में सबसे खराब हवा रही बीएचयू की
ठंडक बढ़ने के साथ ही बनारस में प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 17वें दिन लगातार हवा यलो जोन में ही रही। एक्यूआई 136 अंक दर्ज किया गया। शहर की सबसे ज्यादा ज्यादा प्रदूषित हवा बीएचयू के आसपास बही। यहां का एक्यूआई शहर में सबसे ज्यादा 143 अंक रहा। दूसरे पर भेलूपुर में 142 अंक, अर्दली बाजार में 135 अंक और मलदहिया में 125 अंक दर्ज किया गया। बीएचयू में पीएम 2.5 का स्तर बढ़कर 279 अंक और पीएम 10 का स्तर 203 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें