फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहली बार डीएवी के गैर जेआरएफ शोधार्थियों को भी मिलेगी 8 हजार की फेलोशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू से संबद्ध डीएवी पीजी कॉलेज के गैर जेआरएफ शोधार्थियों को भी आठ हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी। मंगलवार से इसकी शुरुआत की गई। यह शुरुआत कॉलेज में शोध को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालय के मानक के अनुरूप शोध छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के तहत दी जा रही है। कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने बताया कि बीते दिनों कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। बैठक में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल भी उपस्थित रहे। अभी तक सिर्फ विश्वविद्यालय में ही गैर जेआरएफ पीएचडी शोधार्थियों को फेलोशिप दी जाती रही है। कॉलेज द्वारा लिए गए इस निर्णय से पीएचडी शोधार्थियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें