बालक टीम 17 सितंबर से खेलेगी मुकाबले
काशी की बालक फुटबॉल टीम 37 साल बाद नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में खेलेगी। 65वीं सुब्रतो कप प्रादेशिक प्रतियोगिता में काशी की टीम ने लखनऊ की मजबूत टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंची है। इस प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व विकास इंटर कॉलेज की टीम करेगी।
भारतीय वायु सेना कराती है प्रतियोगिता
सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1960 में हुई थी। भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता देश के पहले वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी की स्मृति में खेली जाती है।