फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यालयीय खेल के लिए पहली बार मंडल समिति का किया गया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के आकाश के 34 मतों के मुकाबले क्वींस इंटर कॉलेज के विनोद 99 मत विजयी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के वार्षिक खेलों के लिए शनिवार को मंडल समिति के गठन के लिए क्वींस इंटर कॉलेज में चार जिलों के शारीरिक शिक्षकों की बैठक हुई। पहली बार मंडल सचिव के लिए चुनाव हुआ। गाजीपुर के आकाश के 34 मतों के मुकाबले क्वींस इंटर कॉलेज के विनोद 99 मत जीतकर मंडल सचिव बने। बैठक संयुक्त शिक्षा निदेशक और मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) और केवल शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति में हुई।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के खेलकूद इतिहास में यह एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब निर्वाचन अधिकारी के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक अवध किशोर की देखरेख में मंडल सचिव पद के लिए निष्पक्ष, निर्विवाद और सर्वसम्मति से प्रक्रिया हुई। मंडल सचिव के प्रतिष्ठित पद के लिए दो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे क्वींस इंटर कॉलेज के विनोद कुमार सिंह और गाजीपुर आकाश सिंह। चुनाव प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से की गई। कुल 138 मत डाले गए, जिनमें से 5 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 133 मत वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मंडल सचिव विनोद ने बताया कि खेल गतिविधियां अगले सप्ताह शुरू हो जाएंगी। जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। खेलों के आयोजन के लिए सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही मेजबान विद्यालयों को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें