फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती को देंगे भव्य स्वरूप

Thu, 15 Jan 2015 02:27 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा आरती को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने डीएम प्रांजल यादव से पूछा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की एक नवंबर को काशी आगमन के दौरान हुई गंगा आरती की जो छवि उभरकर सामने आई थी उसी प्रकार की छवि प्रतिदिन कैसे दिखाई पड़ेगी? इस संबंध में मंत्रालय ने धन जारी करने के लिए डीएम से सुझाव मांगा है।  
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मंत्रालय की मंशा है कि गंगा आरती को और भव्यता प्रदान की जाए। इसके लिए लाइट एंड साउंड सिस्टम के अलावा लेजर शो कराया जाएगा। साथ ही यहां पूजा करने वाले पुजारियों के कपड़े भी मंत्रालय द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा घाटों पर लगी पुरानी छतरियों को बदलने के साथ ही
स्थानीय कलाकारों को भी गंगा आरती में मौका दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि शीघ्र ही गंगा आरती की भव्यता प्रदान करने के लिए मंत्रालय की ओर से 25 से 30 लाख रुपये मिल जाएंगे। बताया कि इस कार्य के लिए जनसहभागिता पर भी जोर दिया जाएगा। जल्द ही इसके लिए मंत्रालय को सुझाव भेजे जाएंगे। जब डीएम से सवाल किया गया कि क्या क्या मुकेश अंबानी की पहल पर यह कार्य किया जा रहा है, इससे उन्होंने साफ इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें