वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए काउंसलिंग बुधवार से शुरू होगी। समाज विज्ञान संकाय को काउंसलिंग सेंटर बनाया गया है, जहां मंगलवार को देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। पहले दिन बीएफए, बीम्यूज और एमएफए, एम्यूज के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विद्यापीठ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. कृपाशंकर जायसवाल की देखरेख में मंगलवार को अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने, कंप्यूटर लगाने के साथ ही प्रवेश संबंधी तैयारियां पूरी की गईं। प्रो. जायसवाल ने बताया कि पहले दिन बीएफए में 155 से 119 अंक पाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों, 118-111 अंक पाने वाली महिला अभ्यर्थियों, एमएफए में 173 से 121 अंक पाने वाले सामान्य वर्ग, 120 से 114 अंक पानी महिला अभ्यर्थियों
को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसी प्रकार बीम्यूज में 206-162 अंक तक के सामान्य वर्ग, 120-114 अंक तक की महिला और एमम्यूज में 184-130 तक के सामान्य वर्ग एवं 129-125 अंक पाने वाली महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। बताया कि इन पाठ्यक्रमों में दूसरे संवर्ग के सफल अभ्यर्थियों का प्रवेश 20 जुलाई को होगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 अगस्त को समाप्त होगी।