फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल लीग: 42वें, 52वें और 68वें मिनट में दक्ष ने गोल कर लगाई हैट्रिक, फुटबॉल नर्सरी ने जय हिंद क्लब हराया

Sun, 13 Sep 2026 01:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपीएससीए की टीम ने आनंद स्पोर्टिंग पर 1-0 से जीत दर्ज की।पहले मैच में फुटबॉल नर्सरी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। खेल के दसवें मिनट में दक्ष प्रजापति ने पहला गोल कर टीम को एक-शून्य की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
बरेका हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करते फुटबॉलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका इंटर कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड पर मोहम्मद रजाउद्दीन स्मृति जिलास्तरीय फुटबॉल लीग के शनिवार को दो मैच खेले गए। इसके पहले मैच में 42वें, 52वें और 68वें मिनट में गोल कर दक्ष ने हैट्रिक लगाई। इससे फुटबॉल नर्सरी ने जय हिंद स्पोर्टिंग को 4-0 से हराया। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरे मैच में यूपीएससीए की टीम ने आनंद स्पोर्टिंग पर 1-0 से जीत दर्ज की।पहले मैच में फुटबॉल नर्सरी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। खेल के दसवें मिनट में दक्ष प्रजापति ने पहला गोल कर टीम को एक-शून्य की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में दक्ष प्रजापति ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की। 

फुटबॉल नर्सरी ने चार-शून्य से शानदार जीत दर्ज की। दिन का दूसरा मैच यूपीएससीए और आनंद स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। यूपीएससी के अमन ने मैच के 12वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। आनंद स्पोर्टिंग ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की। हालांकि, वे गोल करने में सफल नहीं हो सके। इस तरह यूपीएससी ने मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


वाराणसी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने बताया कि लीग के अगले मुकाबले 13 सितंबर को बरेका इंटर कॉलेज ग्राउंड पर होंगे। पहला मैच दोपहर डेढ़ बजे यूपीएससीए और बरेका प्रमोशन के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर तीन बजे वाराणसी यंग और फुटबॉल नर्सरी के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें