काशी सांसद खेलकूद के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग के तीन वर्गों में खेली जाएगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के राना अनवर ने बताया कि 23 अक्तूबर को अंडर-14 सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। वहीं 24 अक्तूबर को अंडर-18 बालक-बालिका और 25 अक्तूबर को सीनियर वर्ग में महिला ओर पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे।