फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में छात्रावास के लिए 30 तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में मुख्य परिसर के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित अभ्यर्थी 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आठ अक्तूबर को दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने छात्रावासों में अराजकता अधिक होने की बात कही थी, इसको देखते हुए इस बार प्रवेश को लेकर सतर्कता अधिक बरती जा रही है। छात्रावास के लिए एक नियमावली भी बनाई गई है, जिसको वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उस नियमावली को 10 रुपये के एफिडेविड/ ई-स्टांप पेपर के साथ छात्रावास आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ कार्यालय में जमा करना होगा। छात्रावास आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, प्रवेश शुल्क रसीद, जाति, निवास प्रणाम पत्र, माता-पिता, विद्यार्थी का आधार कार्ड, चार पासपोर्ट फोटो के साथ कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें