फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल : मिडफील्डर और स्ट्राइकर के लगातार दो गोल से फाइनल में बनारस स्पोर्टिंग की टीम, मिलेगी खुशी

Sun, 21 Jun 2026 11:28 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बेनियाबाग मैदान में खेले गए स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में बनारस स्पोर्टिंग क्लब ने नाइट क्लब शिवपुर को 2-0 से हराया। दूसरे हाफ में मिडफील्डर मो. तौफीक और स्ट्राइकर अजहर ने लगातार दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ बनारस स्पोर्टिंग क्लब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बनारस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार शाम बेनियाबाग मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बनारस स्पोर्टिंग क्लब ने नाइट क्लब शिवपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की जीत में मिडफील्डर मो. तौफीक और स्ट्राइकर अजहर की अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में लगातार दो गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल बनारस स्पोर्टिंग क्लब और नाइट क्लब शिवपुर के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले टॉस जीतकर नाइट क्लब शिवपुर ने स्ट्राइक करने का फैसला किया, जबकि बनारस स्पोर्टिंग क्लब ने मैदान का साइड चुना। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए।

विज्ञापन

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने कई शानदार मूव बनाए और गोल करने के अवसर भी हासिल किए, लेकिन दोनों टीमों के गोलकीपरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हर प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान कई फाउल टैकल और पेनल्टी के मौके भी बने, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। परिणामस्वरूप पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी रहा। शुरुआती क्वार्टर तक कोई गोल नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद बनारस स्पोर्टिंग क्लब ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी। मैच के 27वें मिनट में मो. तौफीक ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके महज दो मिनट बाद 29वें मिनट में स्ट्राइकर अजहर ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें