फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : कड़े मुकाबले में जीती बनारस स्पोर्टिंग क्लब रेड टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेमोरियल फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला जीतकर बनारस स्पोर्टिंग क्लब की रेड टीम चैंपियन बनीं। दो बार ड्रॉ के होने के बाद सडेन डेथ से हार जीत का फैसला हुआ। रोमांचक मुकाबले में अपकमिंग प्लेयर सॉकर टीम को 3-2 गोल से हार का सामना करना पड़ा। बेनियाबाग के राजनारायण पार्क में स्वर्गीय राजनारायण की स्मृति में 9 ए साइड पुरुष फुटबॉल लीग में सोमवार को जबरदस्त मुकाबले देखना को मिला। 60 मिनट के खेल में दोनों टीमों के गोलकीपर ने चतुराई दिखाई। कई कोशिशों के बाद भी एक भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। मैच के परिणाम के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ट्राई ब्रेकर में दोनों टीमों को पांच अवसर मिले। 2-2 गोल कर मैच बराबरी पर आया। इसके बाद सडेन डेथ में दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को गोल करने का मौका दिया गया। बनारस स्पोर्टिंग क्लब रेड टीम के मोहम्मद हासिम, यासुब हसन और अली जैम ने एक एक गोल किए। सॉकर एकेडमी के मोहम्मद नवाजिस और आयुष दो ही गोल कर पाए। अंत में बनारस स्पोर्टिंग क्लब रेड टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 3-2 गोल से मैच जीता। रेड टीम के प्रशिक्षक नसीम ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें