वाराणसी। आदमपुर जोन के घसियारी टोला वार्ड के भारद्वाजी टोला में सीवर पाइप लाइन ध्वस्त हो गई है। इसके चलते 50 से अधिक घरों में सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। गलियों में ध्वस्त हो चुकी सीवर पाइप लाइन से मल-जल निकाल कर सड़क पर फैल रहा है। इलाके के अनिल यादव, तेजस्व गुप्ता, करन गुप्ता, सतीश कुमार, रवि गुप्ता ने बताया कि करीब दो वर्ष से सीवर पाइप लाइन बैठ चुकी है। इससे सीवर ओवर फ्लो की समस्या है। बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र में सीवर चेंबर खोल कर सफाई की गई। सफाई कर्मियों की ओर से चेंबर से निकले मल-जल को गली में ही छोड़ दिया गया। सिल्ट की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ब्यूरो