आधा दर्जन से ज्यादा शहरों के प्रमुख व्यंजन एक ही छत के नीचे
- फोटो : अमर उजाला
दि ग्रेट कबाब फैक्ट्री (होटल रेडिसन) में शुक्रवार से फूड फेस्टिवल ‘एनएच-8’ का आगाज हुआ। इस दौरान देशी-विदेशी लोग एक ही छत के नीचे दिल्ली, जयपुर, अजमेर, बीवर, उदयपुर, अहमदाबाद, बड़ोदा, सूरत और मुंबई के खास व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
सात अप्रैल से 16 अप्रैल तक यह फेस्टिवल चलेगा जिसमें हर दिन अलग-अलग और अनलिमिटेड शाकाहारी और मांशाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।
मुंबई का टंगरी कबाब, मतया महल की तली मछली, गोश्त सोला कबाब, तला हुआ चूड़ा, हरी मिर्च का मुर्ग टिक्का, पुदीना मुर्ग कोफ्ता मसाला, जंगली कुक्ड़ी, मुर्ग केसरी टिक्का जैसे लजीज व्यंजनों की लंबी फेहरिस्त मौजूद है।
इस दौरान मशहूर मसाले लौंग पेपर, नटमीग, भारतीय मिर्ची, रौक फ्लावर केवड़ा, फुलचकरी, खस आदि का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया गया है। शाकाहारियों के लिए खास कबाब जैसे तंदूरी, ब्रोक्ली और ढेर सारी सब्जियां भी हैं।
मांसाहारी थाली टैक्स के साथ 1107 रुपये और शाकाहारी थाली 1007 रुपये है।