फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रुस्तमपुर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, दुकान के सामान की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नव शहरी गांव रुस्तमपुर में सोमवार को एनर्जी ड्रिंक पीने से दो परिवारों के पांच बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की तीन सदस्यीय टीम गांव में पहुंची। टीम के सदस्यों ने उस दुकान पर रखे पेय पदार्थों सहित अन्य सामान की जांच की। साथ ही दुकानदार का बयान भी दर्ज किया गया। मामले की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। रुस्तमपुर गांव में एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद पांच बच्चे बीमार हो गए थे। पहले सीएचसी पर इलाज कराया गया, इसके बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया। फिलहाल बच्चों की सेहत में सुधार है। मंगलवार दोपहर बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम गांव पहुंची। टीम में शामिल रत्नेश कुमार, सच्चिदानंद राय और सुनील कुमार पटेल ने संबंधित दुकान का निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध पेय पदार्थों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें