फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पेट्रोल-डीजल के बाद अरहर दाल 120 तो देसी घी 710 के पार, रिफाइंड समेत किचन के अन्य सामान भी महंगे

Mon, 25 May 2026 03:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जिले में रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। विशेश्वरगंज मंडी समेत फुटकर बाजारों में तेल, घी और दालों की कीमतों में 5% से 20% तक वृद्धि हुई है। सोयाबीन रिफाइंड 142, सरसों तेल 160 और डालडा 155 रुपये लीटर पहुंच गया है। देसी घी 710 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि दाल और गुड़ के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
खोजवां स्थित किराने की दुकान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने का असर अब आम आदमी की रसोई पर दिखने लगा है। ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने के कारण जिले के सबसे बड़ी गल्ला मंडी विशेश्वरगंज सहित अन्य फुटकर बाजारों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। व्यापारियों के अनुसार तेल, रिफाइंड, देसी घी और दालों के दाम में 5% से 20% तक की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


किचन के बजट को सबसे ज्यादा झटका खाद्य तेलों और घी की कीमतों से लगा है। एक महीने पहले 135 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सोयाबीन रिफाइंड अब बढ़कर 142 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह सरसों का  160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। 

डालडा वनस्पति 147 रुपये से बढ़कर 155 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। सबसे बड़ा झटका देसी घी की कीमतों में लगा है, जो 660 रूपये प्रति किलो से सीधे 50 बढ़कर अब 710 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रहा है।
विज्ञापन


व्यापारी गणेश सेठ बताते हैं कि  पिछले एक महीने के भीतर लगभग सभी प्रमुख दालों की कीमतों में 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक की तेजी देखी गई है। विशेश्वरगंज के कारोबारी प्रतीक गुप्ता बताते हैं कि अरहर दाल की कीमत 120 रुपये किलो हो गई है। व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता मुनमुन बताते हैं कि गर्मी में ज्यादा खपत होने के कारण गुड़ के भाव में 7 रुपये प्रति किलो की सीधे तेजी आई है। 

विज्ञापन

किसके कितने बढ़े दाम 
वस्तु  एक माह पहले का रेट वर्तमान रेट बढ़ोतरी 
रिफाइंड  135 142 7
सरसों तेल 155 160 5
डालडा वनस्पति 147 155 8
देसी घी 660 710 50
अरहर दाल 110 120 10
उरद दाल 135 140 5
मूंग दाल 95 105 10
चना दाल 70 80 10
मसूर दाल 68 75 7
गुड़ 50 60 10
दाना चीनी 4200 4600 400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें