Varanasi News: कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालन पर भी अब दिखने लगा है। इसमें दिल्ली से आने वाली गाड़ियों पर कोहरे का असर सबसे ज्यादा रहा। इसी वजह से कई गाड़ियां 1 घंटे से अधिक समय तक की देरी से पहुंची। इसके अलावा मुंबई, सूरत से आने वाली गाड़ियों की लेटलतीफी की वजह से भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेटलतीफी का सबसे अधिक असर दिल्ली से आने वाली गाड़ियों पर ही देखने को मिला। आनंदविहार से पाटलिपुत्र जाने वाली 04096 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को निर्धारित समय दोपहर 1 बजे की जगह 2.19 पर पहुंची।