फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, महानगरी 9 घंटे 50 मिनट लेट; अमृत भारत भी साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची

Tue, 24 Nov 2026 05:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कोहरे के कारण वाराणसी आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को महानगरी एक्सप्रेस 9 घंटे 50 मिनट, अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे और एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस 3 घंटे 50 मिनट देरी से पहुंची। श्रमजीवी और कामायनी समेत कई ट्रेनें भी विलंबित रहीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
ट्रेन के लेट होने से प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन का प्रतीक्षा करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालन पर दिखने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को मुंबई, दिल्ली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी और बनारस स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं। सबसे ज्यादा असर महानगरी एक्सप्रेस पर पड़ा। यह ट्रेन निर्धारित समय सुबह 3:20 बजे की जगह 9 घंटे 50 मिनट की देरी से दोपहर 1:10 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। वहीं, अमृत भारत एक्सप्रेस भी साढ़े पांच घंटे देरी से आई।

विज्ञापन


ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15017 एलटीटी-जीकेपी एक्सप्रेस दोपहर एक बजे की जगह 2 घंटे 10 मिनट की देरी से दोपहर 3:10 बजे पहुंची। इसी तरह ट्रेन नंबर 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 12:25 बजे के निर्धारित समय से 3 घंटे 50 मिनट की देरी से शाम 4:15 बजे वाराणसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची।

ट्रेन नंबर 11071 कामायनी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय शाम 7:45 बजे की जगह 2 घंटे 30 मिनट की देरी से रात 10:15 बजे पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 22177 महानगरी एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशान किया। यह ट्रेन सुबह 3:20 बजे के बजाय दोपहर 1:10 बजे बनारस स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली और अन्य रूटों की ट्रेनें भी प्रभावित
नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सोमवार सुबह 2:10 बजे के निर्धारित समय की जगह एक घंटा पांच मिनट की देरी से सुबह 3:15 बजे पहुंची। नई दिल्ली से वाराणसी होकर सुपौल जाने वाली ट्रेन नंबर 04072 फेस्टिवल स्पेशल भी दोपहर 2:20 बजे की जगह एक घंटा 20 मिनट की देरी से शाम 3:40 बजे आई। इसी तरह रोहतक से कामाख्या जाने वाली ट्रेन नंबर 15672 अमृत भारत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय दोपहर 12 बजे की जगह 5 घंटे 30 मिनट की देरी से शाम 5:30 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ सकती है परेशानी
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात और तड़के पहुंचने वाली ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों की आगे की यात्रा और जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। मौसम में बदलाव और कोहरे के बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में रेल परिचालन पर इसका असर देखने को मिल सकता है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें