वाराणसी। घना कोहरा छाने की वजह से एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से आने वाली राजधानी और वंदेभारत एक्सप्रेस सहित कुल 10 ट्रेनें लेट होकर स्टेशन पर पहुंचीं। 20506 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस: रात 10.50 बजे की बजाय 25 मिनट की देरी से 11.15 बजे आई।
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.10 बजे की बजाय 2 घंटे लेट होकर 4.10 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 22416 वंदेभारत एक्सप्रेस रात 11.05 बजे की बजाय 25 मिनट देरी से 11.30 बजे आई। 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की बजाय 1 घंटा 20 मिनट देर होकर 7.20 बजे आई। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे की बजाय 3 घंटे लेट होकर 9.10 बजे बनारस स्टेशन पर आई। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे की बजाय 8 घंटे 35 मिनट की देरी से शाम 4.30 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची।
12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10 बजे की बजाय 7 घंटे 10 मिनट लेट होकर शाम 5.10 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (उज्जैन से) दोपहर 12.20 बजे की बजाय 2 घंटे 30 मिनट की देरी से दोपहर 2.50 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (लोकमान्य तिलक टर्मिनस से): दोपहर 1 बजे की बजाय 40 मिनट देर से 1.40 बजे आई। 11071 कामायनी एक्सप्रेस: देर शाम 7.45 बजे की बजाय 45 मिनट देरी से रात 8.30 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची।