फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे पर विजिविलिटी कम होने से एक-दूसरे टकराए कई वाहन, लगा जाम

Sun, 20 Dec 2020 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एक-दूसरे से टकराए वाहन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी समेत आज पूर्वांचल में कोहरे छाया हुआ था। वहीं, शहर में कोहरे ने कहर भी बरपा दिया। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के ऊपर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोहरे में प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा कार लदा कंटेनर असंतुलित होकर डिवाडर से टकरा गया। जिसके पीछे आ रही एक कपड़ा लदी डीसीएम भी उससे टकरा गई। वहीं, कोहरे की वजह से  उसके पीछे लगी दो कारें, सिटीबस, उसके पीछे एक और सीमेंट लदी डीसीएम सहित सभी वाहनों की आपस मे जबरदस्त भिड़ंत हो गई।


टक्कर की जोरदार आवाज से ग्रामीण पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। सूचना के बाद पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। रोड से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे खड़ा कर आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में फतेहपुर बकेवर निवासी डीसीएम चालक धर्मेंद्र कुमार(40) व साथी पुष्पेन्द्र कुमार(30), धनुआ रामपुर निवासी विपिन तिवारी(30) व अखिलेश कुमार(35) व प्रेमप्रकाश निवासी भभुआ सहित अन्य घायलों को उपचार हेतु भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें