फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर: वाराणसी में 7037 किसानों की 1898 हेक्टेयर फसल प्रभावित, प्रभारी मंत्री पहुंचे; किया निरीक्षण

Mon, 04 Aug 2025 11:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बाढ़ का दंश झेल रहे लोग राहत शिविर में पहुंच गए हैं। सोमवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने उनसे बातचीत की। इसके पहले उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ संबंधी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
बच्चों को चाॅकलेट-बिस्किट देते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से की बात। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बाढ़ में अब तक किए गए बचाव कार्यों की जानकारी दी। बताया कि 7037 किसानों की 1898 हेक्टेयर फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसानों को उचित अनुदान दिलाया जाएगा। बाढ़ के कारण 1443 परिवार के 6631 लोग शिविर और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं। बाढ़ से जुड़ी कोई अफवाह न फैले इसके लिए सोशल मीडिया सेल से निगरानी की जा रही है। 24 नाव से 226 पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। ड्रोन से निगरानी जारी है।

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। अफसरों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में कोताही न बरती जाए। जरूरतमंदों तक हर सहायता पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने नमो घाट से लेकर नक्खी घाट तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने राहत शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने श्रीराम पीजी कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री बाढ़ राहत किट दी। इसके बाद दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल हुकुलगंज में बनाएं गए राहत शिविरों का भी दौरा किया। इस दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, डीएम सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें