फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Alert: 24 घंटे में 63 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, शवदाह और गंगा आरती स्थल बदलने की तैयारी; अलर्ट

Fri, 07 Aug 2026 05:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में भारी बारिश के कारण 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 63 सेंटीमीटर बढ़कर 62.66 मीटर पहुंच गया। मणिकर्णिका घाट का शवदाह स्थल और दशाश्वमेध व राजेंद्र प्रसाद घाट की गंगा आरती का स्थान बदला जा सकता है। जल पुलिस और एनडीआरएफ अलर्ट पर हैं, जबकि कई मंदिर जलमग्न हो चुके हैं।
विज्ञापन
Flood in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Flood Alert Varanasi: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 63 सेंटीमीटर बढ़ गया है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार तक मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल और दशाश्वमेध व राजेंद्र प्रसाद घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ सकता है। स्थिति को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को गंगा का जलस्तर 62.03 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार रात तक बढ़कर 62.66 मीटर पहुंच गया। लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले एक-दो दिनों में घाटों पर जलभराव और बढ़ सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के कारण मणिकर्णिका घाट के समीप स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर तथा बालाजी घाट के अधिकांश छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब चुके हैं। मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल से पानी की दूरी अब लगभग 10 फीट रह गई है। ऐसे में प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि जलस्तर और बढ़ता है तो शवदाह स्थल को ऊंचाई वाले स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रभावित न हो।

दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को लेकर भी प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जल पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घाटों पर सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से गंगा किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें