फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी काशी और गुलाबीनगरी के बीच हवाई सेवा शुरू

Sun, 29 Oct 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी काशी और गुलाबीनगरी के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच विमान सेवा रविवार से शुरू हो गई। रविवार सुबह स्पाइस जेट के विमान ने 78 यात्रियों के साथ लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
विज्ञापन


वाराणसी से जयपुर के लिए प्रतिदिन सुबह 08:35 बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और 10:35 पर जयपुर एयरपोर्ट उतरेगी। ठीक इसी तरह यही विमान जयपुर से सुबह 6:20 से उड़ान भरेगी और सुबह 8:35 पर बाबतपुर उतरेगी।

स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जयपुर से वाराणसी के बीच मे यह पहली उड़ान सेवा शुरू हुई है। पहले ही दिन 78 सीटर के इस विमान से 78 यात्री गए।
विज्ञापन


इस विमान के शुरू हो जाने के बाद जहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा,वहीं इस विमान सेवा के शुरू हो जाने के बाद जयपुर जाने वाले विमान यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोटा और जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को भी अब सहूलियत होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें