जहां एंबुलेंस तो खड़ी थी लेकिन चालक नहीं थीं। ऐसे में यात्री को एक छोटी कार में लेटाकर समीप के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद सेंथिलकुम को मृत घोषित कर दिया। मृतक और उसके परिवार के सदस्यों को छोड़कर इंडिगो एयरलाइंस कर्मी एयरपोर्ट चले गए। शव लेकर परिवार के सदस्य शहर की ओर चले गए। विमान यात्री को प्राथमिक उपचार न मिलने की चर्चा पूरे दिन एयरपोर्ट पर होती रही। लोग यह चर्चा करते रहे की यदि एयरपोर्ट के एमआई रूम में डॉक्टर होते तो यात्री की जान बचाई जा सकती थी।
एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि सुबह एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आया था। उसे तत्काल एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एयरपोर्ट के डॉक्टर भी निजी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में यात्री को मृत घोषित किया गया। यात्री को इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने अपने निजी कार से यात्री को हॉस्पिटल पहुंचाया।