फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: यात्री को आया हार्ट अटैक, दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 11 Nov 2022 09:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे एक विमान की शुक्रवार शाम वाराणसी में इमरेंसी लैंडिग करानी पड़ी। विस्तार एयरलाइंस के विमान में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। यात्री को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे एक विमान की शुक्रवार शाम वाराणसी में इमरेंसी लैंडिग करानी पड़ी। दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विस्तार एयरलाइंस के विमान में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उसको हार्ट अटैक आया था। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान शाम 7.40 बजे उतरा। इसके बाद यात्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइंस के विमान यूके 781 ने 156 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद डीडी मेहर (63) नामक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे विमान में ही पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बावजूद भी तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से सम्पर्क किया।

विमान को मेडिकल इमरजेंसी कराने के लिए अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को 7.40 बजे उतार लिया गया। विमान में यात्री के साथ दो परिजन मौजूद थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की टीम ने एंबुलेंस से यात्री को सातो महुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, 153 यात्रियों के साथ विमान ने रात करीब नौ बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन

यात्री सुविधाओं में दूसरे नंबर पर खिसका बाबतपुर एयरपोर्ट

यात्री सुविधाओं में लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर की रैकिंग खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले अप्रैल से जून की तिमाही सर्वे में बाबतपुर एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला था। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट की ओर से जुलाई से सितंबर के लिए हुए सर्वे में विमान यात्रियों को सुविधा देने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट को देश भर में दूसरा स्थान मिला है। 

सर्वे में देश के 13 एयरपोर्ट को शामिल किया था। इसमें 5 के पैमाने पर इंदौर एयरपोर्ट 4.96 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर रहा है। वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट 4.94 रेटिंग के साथ दूसरे और गोवा एयरपोर्ट 4.89 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहा। एयरपोर्ट सर्वे के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

इसमें विमान से संबधित सूचना, खाने-पीने की सुविधा, एयरपोर्ट पर पार्किंग की सुविधा, सुरक्षा जांच, सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार, एयरपोर्ट पर बैंक, एटीएम, शॉपिंग, शौचालय की स्वच्छता, वाई फाई की सुविधा के साथ ही कुल 35 सवालों के जवाब में यात्रियों से प्रतिक्रिया फॉर्म भरवाया गया था। इस पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की टीम ने रिपोर्ट तैयार किया है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला था। रैकिंग में उतार-चढ़ाव होता रहता है। वाराणसी एयरपोर्ट यात्रियों को हमेशा बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें