फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: तालाब के विवाद में बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पांच मजदूर हुए घायल

Sun, 01 Dec 2019 09:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
इसी जगह पर हुई फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक तालाब के विवाद में गोली चलने से कई मजदूर घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
जिले के सरायमीर कस्बे में स्थित पोखरे(तालाब) के विवाद में शनिवार की रात करीब एक बजे एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें गोली लगने से पांच मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
घायल मजदूरों में कन्हैया, अरशद, अशोक, राजकुमार, कालिका का नाम शामिल है। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में आबिद पुत्र अबू हुजैफा ग्राम सुरही खुर्द ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

4 of 6
पीड़ित के मुताबिक वह अपने फूफा शरफुद्दीन निवासी सुरहीखुर्द थाना सरायमीर के साथ अपनी भूमि की बाउंड्री वाल के अंदर बने कमरे के सामने बैठा हुआ था। शनिवार रात समय करीब एक बजे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, एक मोटरसाइकिल मेरे प्लॉट के गेट के सामने आकर रुकी।
विज्ञापन

5 of 6
गाड़ी रुकने के तुरंत बाद ही फॉर्च्यूनर गाड़ी में से नैयर उर्फ शाह आलम पुत्र रुस्तम निवासी फैटी थाना बरदह, दिनेश राय, कमाल नासिर निवासी ग्राम खरेवा थाना सरायमीर, नैयर का लड़का नाम आज्ञात गाड़ी से उतरे। सभी के हाथ में असलहे थे। चारों लोगों को हमने सड़क पर लगी लाइट से पहचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अचानक ही गाली गलोज करते हुए गेट के पास से ही मारने के लिए असलहों से फायरिंग करने लगे, जिससे साथ में बैठे पांच मजदूर घायल हो गए। गोली किसी के सिर तो किसी के हाथ में लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबकि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर ने बताया की केस दर्ज हो गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें