फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: पुलिस पर दागी गोली, मुठभेड़ में पांच वाहन चोर गिरफ्तार; एक ट्रैक्टर ट्राली व 11 बाइक-तमंचा बरामद

Sun, 19 Jul 2026 10:02 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के मामलों के संबंध में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter UP News: बलिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार तड़के स्वाट/सर्विलांस टीम और बैरिया पुलिस को संयुक्त रूप से बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए।

विज्ञापन




एएसपी संजय वर्मा ने बताया कि एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार तड़के करीब 2:45 बजे स्वाट/सर्विलांस टीम और बैरिया पुलिस बैरिया-बिहार मार्ग पर गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ वाहन चोर गिरोह के सदस्य बिहार जाने की फिराक में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी की तो गिरोह का सदस्य हेमंत सिंह निवासी कुरैजी, थाना गड़वार ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हेमंत के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी सोनबरसा भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके से गिरोह के अन्य चार सदस्यों हर्ष राज सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, अनुज उपाध्याय तथा जयकुमार गोड़  को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह चोरी के वाहन बिहार ले जाकर बेचता था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक चोरी का ट्रैक्टर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें, दो पंपिंग सेट मोटर, चोरी करने के उपकरण तथा घायल बदमाश के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय था और चोरी के वाहनों को दूसरे राज्यों में खपाने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें