फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चंदौली में फर्जी दस्तावेज संग पांच संदिग्ध गिरफ्तार, बांग्लादेशी होने की आशंका

Sun, 11 Nov 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चंदौली में  में फर्जी दस्तावेज के साथ रह रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांचों के बांग्लादेशी होने की आशंका है। पुलिस पांचों को गोपनीय स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए संदिग्ध तीन माह से दुलहीपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। शनिवार को प्रधान के पास आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रमाण पत्र बनवाने गए थे तभी उन पर लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन


 गांव की प्रधान नीतू गुप्ता के आवास पर शनिवार को बारी-बारी से छह लोग पहुंचे और आधार कार्ड बनाने के लिए प्रधान के लेटरहेड पर निवास प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। सभी ने निर्वाचन कार्ड दिया। निर्वाचन कार्ड इसके अनुसार पांचों का नाम क्रमश: शकील अंसारी पुत्र गुड्डू अंसारी, रिंकू यादव पुत्र छन्ना यादव, बाबू खां पुत्र रियाज खां, अंसार खां पुत्र हामिद खां, फारुख अंसारी पुत्र अशरफ अंसारी और चंदन पुत्र हरिश पटेल निवासी दुलहीपुर था।

आशंका होने पर प्रधानपति आनंद गुप्ता ने पांचों से पूछताछ शुरू की। इस पर वे ठीक से हिंदी नहीं बोल पाए और पूरा पता भी नहीं बता सके और सभी वहां से धीरे से मौका पाकर खिसक लिए। इस पर प्रधानपति ने पीछा किया तो वे एक मकान में घुस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के एजाज का है मकान

प्रधानपति ने पुलिस को सूचित किया और बताया कि संदिग्ध लोग गांव में रह रहे थे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह मकान वाराणसी निवासी एजाज का है। सभी तीन माह से वहां रह रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही सभी छत पर जा छिपे लेकिन पुलिस ने कमरे में घुसकर आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले आई।

वहीं मौका पाकर एक संदिग्ध फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सभी को गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। साथ ही खुफिया विभाग भी जांच पड़ताल में जुट गई है। चर्चा है कि पांचों के कमरे असलहे भी बरामद हुए हैं।

हालांकि पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन माना जा रहा है कि गिरफ्तार पांचों बंग्लादेशी हैं। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि संदिग्ध पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं और उनकी शिनाख्त की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें