फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: चार सिपाही सहित पांच पुलिसकर्मी बर्खास्त, जानिए किस गलती पर मिली इतनी बड़ी सजा

Sun, 06 Aug 2023 01:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात चार सिपाही सहित पांच पुलिस कर्मियों को शनिवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात चार सिपाही सहित पांच पुलिस कर्मियों को शनिवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्त किए गए पुलिस कर्मियों में 1994 बैच का सिपाही हरिबंश भारती, 2018 बैच का सिपाही अमित कुमार, 2015 बैच का सिपाही संजय कुमार शुक्ला व 2014 बैच का मनोज कुमार तिवारी और अर्दली चपरासी अमृत लाल शामिल है।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन / मुख्यालय एवं अपराध अमित कुमार ने बताया कि पांचों पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में शिकायतें थीं। विभागीय जांच में पांचों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। दोष सिद्ध होने पर पांचों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले जून माह में भी सात पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें