फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर वाहन ने मारी थी बाइक में टक्कर

Sun, 06 Aug 2023 12:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर चौबेपुर क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर चौबेपुर क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसा देर रात हुआ। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


औढ़े बछांव निवासी पवन गुप्ता (32) वर्ष अपने किसी रिश्तेदार के घर आयोजित धार्मिक समारोह से लौट रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी संध्या भी बैठी थीष रात करीब 12 बजे शाहपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने के कारण घटनास्थल पर पवन की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आननफानन अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पेशे से ऑटो चालक संदीप तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। कोई संतान नहीं है। मां मीरा देवी और पत्नी संध्या का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें