अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला।
गोली लगने से यासीन(60), जमीर(48), नसीम(42), लड्डन(13) और शोएब(21) घायल होकर गिर पड़े। वहीं जहांगीर, जहीर, हाफीज, अब्दुल हसन, अफजल, अजमक, संतराज, आफिसर, शहजादा, तौफिक, सहवाल, मोबिन, आफताब, गुड्डू, मुस्तकीम को भी चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गोली से घायल यासीन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर छानबीन चल रही है।