फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर को मिला पांच करोड़ का भवन

Thu, 31 Mar 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर को दान में मिले भवन की कराई गई रजिस्ट्री।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को बुधवार को दान में पांच मंजिला भवन मिला। शहर के बड़े उद्यमी गणेश गुप्ता ने दशाश्वमेध स्थित अपने पैतृक मकान भवन को मंदिर को दान किया है। इस मकान का नंबर डी. 17/76 और डी. 17/76 ए है। पांच मंजिले इस भवन की कीमत करीब 4.95 करोड़ रुपये आंकी गई है।  
विज्ञापन


रियल इस्टेट कारोबार से जुड़े गणेश गुप्ता अपने परिवार के सदस्यों चंद्रकुमार गुप्ता, आभा गुप्ता और मृगांक गुप्ता के साथ बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। मंदिर को करोड़ों की पैतृक संपत्ति दान में देने की सूचना मिलने पर वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उप रजिस्ट्रार तृतीय आलोक कुमार के अनुसार इस भवन को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नाम पर दान किया गया है।

मंदिर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी ने बताया कि गणेश गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी सहमति से यह भवन दान में दिया है। इस भवन का क्षेत्रफल 357.8 स्क्वायर मीटर है जबकि निर्माण क्षेत्र 1402.32 स्क्वायर मीटर में है। भवन की रजिस्ट्री कराने के लिए 34,70,940 रुपये के स्टांप मूल्य मंदिर की ओर से दिए गए।
विज्ञापन


अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के अनुसार इस भवन का इस्तेमाल मंदिर में आने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किया जाएगा। इस भवन को देने की इच्छा पहले ही दानदाता ने जताई थी। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रजिस्ट्री कराई गई। 

गोदौलिया पर विजय ब्रदर्स नाम की गणेश गुप्ता के परिवार की साड़ी की दूकान है। यहां से पैतृक व्यवसाय को बढ़ाने के लिए गणेश मुंबई चले गए और वहां भी साड़ी का कारोबार करने लगे। इसके साथ ही वह रियल इस्टेट कारोबार से जुड़ गए। वाराणसी में विनायक ग्रुप के नाम से रियल इस्टेट के उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। रानी कुआं में उनके परिवार का विजय सिल्क हाउस है। गणेश गुप्ता फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह छह साल तक काशी अग्रवाल समाज के सभापति का दायित्व भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा गणेश बनारस समेत देश के कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें