फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर से सटे छितौनी ग्राम में सोमवार की शाम को बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में दो महिलाएं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की।
विज्ञापन

छितौनी ग्राम में खेल के दौरान बच्चों ने आपस में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें दोनों ओर से लाठियां भी चलीं। इसमें कौशल्या देवी (50) विरंजी देवी (60), मनीष पटेल (22), विजय पटेल (25), छोटू शर्मा (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें