फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर सहित पांच सुविधाओं की घोषणा, डिप्टी सीएम- बोले 100 शैय्या अस्पताल भी बनेगा

Sat, 26 Sep 2026 07:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच सुविधाओं की घोषणा की गई। इनमें ईटीपी से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक विभिन्न कार्य शामिल हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है। कॉलेज प्रशासन ने घोषणाओं को स्वास्थ्य व्यवस्था के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कई कार्यों की घोषणा की। दिन में 3.34 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम ने पहले एमआरआई, ओटी, सीटी स्कैन और अमृत फार्मेसी का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन




उसके बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 200 और 300 शैय्या वाले अस्पतालों में ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट), अस्पतालों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग, मुख्य परिसर में कवर्ड कॉरिडोर, प्रशासनिक ब्लॉक में अतिरिक्त कक्ष और लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर को लेवल-2 के रूप में संचालित करने की सौगात दी।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि 300 और 200 शैय्या वाले अस्पतालों में ईटीपी की स्थापना के लिए 294.20 लाख रुपये और 100 शैय्या वाले अस्पताल में 149.54 लाख रुपये के प्रस्ताव को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वीकृति दे दी है। 

इसके बाद डिप्टी सीएम ने आईसीयू के प्रभारी डॉ. विनीत मिश्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। साथ ही शनिवार को दो हजार मरीजों की आपीडी को देख कर कहा कि प्रदेश में बने अन्य मेडिकल कॉलेज बहितर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्राचार्य को हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

अस्पतालों को जोड़ने के लिए बनेगा संपर्क मार्ग
गोराबाजार स्थित 200 और 300 शैय्या वाले अस्पतालों को जोड़ने के लिए सीसी रोड और संपर्क मार्ग के निर्माण की अनुमानित लागत 49.36 लाख रुपये है। इसका प्रस्ताव चार जुलाई को जिलाधिकारी को भेजा गया था। जिलाधिकारी की ओर से 25 जुलाई को प्रस्ताव महानिदेशक कार्यालय भेजा जा चुका है। इसे भी डिप्टी सीएम ने मंजूरी दे दी है। इसके पूर्व एमबीबीएस के प्रथम बैच के छात्रों ने बुके देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

कवर्ड कॉरिडोर और अतिरिक्त कक्ष प्रस्तावित
मुख्य परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक और लेक्चर थियेटर को कवर्ड कॉरिडोर से जोड़ने की अनुमानित लागत 100 लाख रुपये है। वहीं प्रशासनिक ब्लॉक में आवश्यक अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की अनुमानित लागत 50 लाख रुपये है। दोनों कार्यों के प्रस्ताव 22 अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय भेजे गए हैं। इस पर भी डिप्टी सीएम ने सहमति देते हुए जल्द मंजूरी देने की बात कही है।
विज्ञापन

लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर संचालन की तैयारी
लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर को लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर के रूप में संचालित करने से संबंधित कार्य के लिए 12 अगस्त को कार्यदायी संस्था से आकलन मांगा गया था। कार्यदायी संस्था ने आकलन प्रस्तुत करने के लिए करीब एक माह का समय मांगा है। डिप्टी सीएम ने इन सुविधाओं की घोषणा करते हुए मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें