फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में 5 दोस्तों की मौत: तीन गंभीर, कलेजे के टुकड़ों को 'टुकड़ों' में देखकर कांप गए परिजन; त्योहार पर मातम

Tue, 20 Oct 2026 06:53 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मिर्जामुराद के रूपापुर ओवरब्रिज पर सुबह करीब छह बजे हाईवे किनारे सेल्फी और रील्स बना रहे स्कार्पियो सवार दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हैं। सभी विंध्याचल से लौट रहे थे। कश्मीर से सेब लेकर झारखंड जा रहे ट्रक चालक को झपकी आने और टायर फटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विद्वाशु, आनंद, किशन, आलोक और प्रदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कलेजे के टुकड़ों को टुकड़ों-टुकड़ों में देखकर परिजन कांप गए। आनंद यादव, आलोक मिश्रा और प्रदीप सिंह के शव का लोथड़ा ओवरब्रिज पर 25 से 30 फीट दूर तक फैले थे। पोस्टमार्टम हाउस पर अपने जिगर के टुकड़ों का शव देखते ही परिवार के सदस्य गहरे सदमे में पहुंच गए। आलोक के पिता अजय अपने लाल का शव देखते ही चीख पड़े। कहा ईश्वर ने अनर्थ कर दिया। मां उर्मिला देवी घटना की जानकारी पाते ही अचेत हो गईं। आनंद और प्रदीप के परिजन भी बदहवास रहे।

विज्ञापन




रुपापुर ओवरब्रिज पर सुबह हादसे के तुरंत बाद ही आसपास के रहने वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। राहगीर भी थम गए। पुलिस को सूचना दी और स्कॉर्पियो में फंसे युवकों को किसी तरह बाहर निकाला। विद्वांशु छिटककर ओवरब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। किशन भी साथ में गिरा। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किशन के सिर, कमर और हाथ-पैर में फ्रैक्चर है। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताई है। निखिल और राजकुमार, सावन यादव भी गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

माैत से पहले ली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद
किसी ने बेटा तो किसी ने खोया अपना सिंदूर...
रुपापुर ओवरब्रिज पर हादसे में किसी के परिवार का सहारा छीन गया तो अन्य परिवारों की खुशियों पर मानो ग्रहण लग गया। बेटे तो किसी ने अपना सिंदूर खो दिया। पिसौर निवासी आलोक मिश्रा अविवाहित था। दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पिता अजय किसान हैं। आलोक की पांच दिन बाद टेलीकॉम कंपनी में नियुक्ति होनी वाली थी। बेटे की मौत से मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक विद्वांशु यादव भी अविवाहित था। 

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का विद्वांशु ठेकेदारी करता था और पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां मृदुला देवी घर पर रहती हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदीप सिंह ई-कॉमर्स कंपनी में मैनेजर था। परिवार में पत्नी सोना और एक बेटा है। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दशहरा पर पत्नी और बेटे को प्रदीप ने मेला घुमाने का वादा किया था। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

विंध्याचल से लाैट रहे थे आठ लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
निखिल के जन्मदिन पर गए थे दर्शन करने
सभी दोस्त निखिल यादव उर्फ गोलू के जन्मदिन पर रात में ही विंध्याचल धाम दर्शन को गए थे। सुबह दर्शन के बाद वह घर के लिए निकले। दर्शन के बाद दोस्तों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई। दर्शन कर लौटते समय हुए इस हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

स्कार्पियो के अंदर थी माता की चुनरी और प्रसाद
दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पियो के भीतर से माता की चुनरी, नारियल और प्रसाद के डिब्बे बरामद हुए। सुबह हादसे में घायल किशन की भी भदवर के हेरिटेज मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। पांच दोस्तों की मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। तीन अन्य घायलों की भी हालत गंभीर है। उनका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है

हादसे के बाद माैके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विंध्याचल से लौट रहे थे सभी दोस्त, तीन की हालत गंभीर
रूपापुर में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह छह बजे अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। विंध्याचल से लौटते समय स्कॉर्पियो सवार युवक ओवरब्रिज पर रुक कर सेल्फी, फोटो और रील्स बना रहे थे। 

पीछे से आए तेज रफ्तार सेब लदे ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। चार घायलों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने खलासी को हिरासत में लिया और ट्रक को भी कब्जे में लिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम है। बताया गया कि ट्रक चालक को झपकी आने और टायर फटने से हादसा हुआ।

मोर्चरी हाउस के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : संवद
शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी किशन यादव अपनी स्कॉर्पियो से सात साथियों चमाव निवासी आनंद यादव (25), पिसौर निवासी आलोक मिश्रा (30), चोलापुर एकला निवासी प्रदीप सिंह (36) वीडीए कॉलोनी शिवपुर निवासी विद्वांशु यादव (30), सावन यादव (26), राजकुमार यादव (35) और निखिल उर्फ गोलू (32) के साथ विंध्याचल दर्शन कर घर लौट रहे थे। 

सुबह 6 बजे रुपापुर ओवरब्रिज पर कुछ युवक नीचे उतरे और बोनट के आगे खड़े होकर फोटो, सेल्फी और रील्स बनाने में मशगूल हो गए। इस बीच कश्मीर से सेब लादकर झारखंड जा रहा 12 टायर वाला ट्रक जैसे ही ओवरब्रिज पर चढ़ा चालक को झपकी आ गई। 

हाइवे पर हादसे के बाद लगा जाम। - फोटो : संवाद
ट्रक ने पीछे से इतनी तेज टक्कर मारी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही तीन दर्शनार्थियों आनंद यादव (25), आलोक मिश्रा (30), प्रदीप सिंह (36) की मौत हो गई, वहीं किशन और विद्वांशु छिटक कर ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे, जिसमें विद्वांशु यादव की मौत हो गई। टक्कर के दौरान ट्रक के बीच सपोर्ट का एक टायर भी निकल गया।

वाराणसी हाइवे पर खड़े रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
घायलों में स्कॉर्पियो चालक किशन यादव (35), सावन यादव (26), राजकुमार यादव (35) और निखिल उर्फ गोलू (32) दर्द से छटपटाने लगे। आवाज सुनकर तुरंत आसपास के लोग दौड़े और घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला। पुलिस भी सूचना पर पहुंची और सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने सेब लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के चार घंटे बाद मृतकों और घायलों की पहचान हुई। 

हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
घटनास्थल पर डीसीपी गोमती जोन नीतू, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार, एसीपी राजातालाब वीर सिंह पहुंचे और थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा से जानकारी ली। स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवकों की पहचान हुई।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विद्वांशु के भाई की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। खलासी को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सेब लदा ट्रक कश्मीर से झारखंड जा रहा था। - नृपेंद्र कुमार, एडीसीपी गोमती जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें