फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल पर खबर न चलाने के लिए मांगे थे दो लाख, पांच गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2019 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

जंगीपुर थाने की पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के तीन पुरुष समेत दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो कार के साथ ही फर्जी पत्रकार की आईडी, तीन मोबाइल, आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड बरामद किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों ने दवा व्यवसायी को ब्लैकमेल करते हुए खबर न्यूज चैनलों पर न चलाने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे।

एसपी ने बताया कि आठ सितंबर को जंगीपुर थाने के अरसदपुर निवासी दवा व्यवसायी मणिनाथ गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ व्यक्ति मुझे ब्लैकमेल कर रंगदारी मांग रहे थे। इस गिरोह की सरगना एक महिला है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। 
विज्ञापन


पैसा देने के बहाने अभियुक्तों को बुलाया गया और देवकठिया पुल के पास से दो महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो कार, आधार एवं निर्वाचन कार्ड, पत्रकार की फर्जी आईडी बरामद हुई। 

आरोपियों की पहचान शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर निवासी अजय सिंह, अमन तिवारी और मऊ जिले के सराय लखंसी थाना के बहरीपुर निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें