फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, 16 पशु और डीसीएम मिले

विज्ञापन
लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार पशु तस्करी के पांच आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लंका पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के पास से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह के पांच आरोपियों को लंका पुलिस ने सोमवार सुबह डाफी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से डीसीएम में 16 पशुओं को बरामद किया गया। आरोपियों में चार वयस्क और एक बाल अपचारी है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के सीधी मझौली निवासी शिवेंद्र सिंह, सीधी के सेमरिया थाना क्षेत्र के धनिगमा निवासी छोटू सिंह, छत्तीसगढ़ कोरबा बाईपास रोड मूडापार निवासी अभिषेक तिवारी और प्रतापगढ़ के आसपुर थाना क्षेत्र के पुरेधनी महुली निवासी आशू खरवार है। इनके साथ एक 17 साल का बाल अपचारी भी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि वह यूपी के विभिन्न शहरों से पशुओं को लादकर बिहार में बेचते थे। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि छत्तीसगढ़ के हेमंत सिंह की ओर से लोकेशन दिया जाता था। वह पहले भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें