वाराणसी में शिवदासपुर में शुक्रवार की सुबह लोगों ने कलेजा थाम कर पहले बेटी की डोली उठते हुए और फिर मां की अर्थी सजते देखा। स्थानीय लोगों का कहना था कि जिस तरह से दूल्हे और उसके पिता ने खुद के विशाल हृदय और संवेदनशील होने का परिचय दिया है, वैसा आजकल यदाकदा ही देखने को मिलता है।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी हौसिला प्रसाद व श्यामा देवी की बेटी उर्मिला की शादी बीएलडब्ल्यू में रहने वाले गोरखपुर के लक्ष्मणपुर, भिसवा गांव के मूल निवासी सुरेंद्र प्रसाद व ज्ञानती देवी के पुत्र विनय कुमार के साथ शुक्रवार की रात शिवदासपुर स्थित एक मैरिज लॉन से होनी थी। शुक्रवार की रात बारात आने के पहले ही भोर में दुल्हन की मां श्यामा देवी की बीमारी कर कारण अचानक मौत हो गई।